26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी कीमत पर मिलेगा बीएसएनएल का 3G मोबाइल इंटरनेट

इस नई स्किम से उन यूजर्स को राहत मिलेगी जो टेलीकॉम कंपनियों की बढ़ती रेट्स को लेकर परेशान हैं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Divya Singhal

•

Updated: 30 Nov 2015, 4:55 PM IST

bsnl 3g

bsnl 3g

दिनों-दिन टेलीकॉम कंपनियों के बीच इंटरनेट और कॉल रेट प्लान्स को लेकर प्राइस वॉर चल रहा है। कंपनियों के इस वॉर में उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले हो गई है। प्राइस वॉर के चलते बीएसएनएल 3G इंटरनेट पैक की दरें 50 फीसदी कम कर रहा है।

खबरों के मुताबिक इस स्किम को बीएसएनएल के नेटवर्क विस्तार के 8वें चरण के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा। बीएसएनएल की इस नई स्किम से उन यूजर्स को राहत मिलेगी जो टेलीकॉम कंपनियों की बढ़ती रेट्स को लेकर परेशान हैं। फिलहाल बीएसएनएल अपने यूजर्स को 175 रूपए में 1GB 3G डाटा और 251 में 2GB 3G डाटा दे रहा है।

बीएसएनएल अभी इस ऑफर को लागू नहीं करेगा, क्योंकि इससे उसके नेटवर्क पर लोड बढ़ने के आसार है। कंपनी का 7वां नेटवर्क विस्तार जून, 2015 में पूरा होने वाला है। इसके बाद 8वें नेटवर्क विस्तार में नई स्किम शुरू कि जाएगी। गौरतलब है कि बीएसएनएल देश के 2500 शहरों में फ्री वाई-फाई की सुविधा देने की तैयारी भी कर रहा है।