30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैम्ब्रिज एनलिटिका को डाटा चुराना पड़ा भारी, कंपनी के CEO हुए सस्पेंड

पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स के डेटा चुराने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका के सीइआे अलेक्जेंडर निक्स को सस्पेंड कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification
FB data LEak

नर्इ दिल्ली। फेसबुक डाटा लीक मामला में अब एक नया मोड़ देखने काे मिला है। पहले ही इस मामले के सामने आने के बाद सोमवार को फेसबुक के शेयर में सात फीसदी तक धड़ाम हो गया था। जिसके बाद मार्क जकरबर्ग को करीब 4 अरब रुपए का नुकसान उठाना पड़ा था। अब इस मामले में पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स के डेटा चुराने वाली कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका के सीइआे अलेक्जेंडर निक्स को सस्पेंड कर दिया गया है।


आनन-फानन में किया गया निलंबित

दरअसल अमरीका में साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कैम्ब्रिज एनालिटिका पर पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स के डेटा चुराने का अरोप लगा है। इसके पहले फेसबुक ने भी डाेनाॅल्ड ट्रंप के जीत में मदद करने के लिए इस कंपनी के मदद करने के कथित आरोप पर निलंबित कर दिया था। जैसे ही ये मामला अमरीकी मीडिया में आया, वैसे ही अलेक्जेंडर निक्स को सस्पेंड कर दिया गया है। इस मामले के सामने के आने के बाद से सोशल नेटवर्किंग साइट्स के सख्त रेग्यूलेशन का दबाव बन सकता हैं।


फेसबुक के शेयर को लगा था झटका

आरोप है कि इस कंपनी ने इन पांच करोड़ फेसबुक यूजर्स के निजी डेटा का इस्तेमाल डाेनाल्ड ट्रंप को जीत दिलाने के लिए किया था। जैसे ही ये पूरा मामला सामने आया, अमरीकी आैर यूरोपीय सांसदो ने फेसबुक इंक से इस बाबत जवांब मांगा। साथ ही फेसबुक के मालिक को अपने सामने पेश होने तक की मांग कर डाली। वहीं सोमवार को जैसे ही ये मामला सामने आया, फेसबुक की शेयर में सात फीसदी से भी ज्यादा का गिरावट देखने को मिला। दूसरी तरफ शेयर की कीमत घटने के बाद से मार्क जकरबर्ग को एक दिन में ही करीब 4 अरब रुपए का फटका लग गया।


क्या कैम्ब्रिज एनालिटिका

आपको बता दें कि कैम्ब्रिज एनालिटिका एक डेटा माइनिंग आैर डेटा एनालिसिस का काम करने वाली निजी कंपनी हैं। ये कर्इ राजनीतिक पार्टियों को चुनावी रणनीति बनाने में मदद करती हैं। इस मामले में कंपनी पर आरोप है कि उसने गलत तरीके से इन डेटा का इस्तेमाल करे ट्रंप की जीत में मदद की हैं।