1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICICI Loan Case में ईडी के सामने पेश हुईं चंदा कोचर

आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन लोन केस में ईडी के सामने पेश हुई चंदा कोचर ईडी ने चंदा कोचर के ठिकानों पर छापेमारी की थी 1,875 करोड़ रुपए के कर्ज मामले में फंसी चंदा कोचर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 13 May 2019, 12:40 PM IST

chanda

वीडियोकॉन लोन केस में हुआ खुलासा, 64 करोड़ रुपए की रिकवरी की नहीं थी मंशा

नई दिल्ली। आईसीआईसीआई बैंक ( icici bank ) की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सीईओ ) चंदा कोचर आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन बैंक कर्ज धोखाधड़ी और धनशोधन से जुड़े मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुई हैं। कोचर पर बैंक कर्ज धोखाधड़ी और धनशोधन के आरोप में मुकदमा दर्ज है।


ईडी ऑफिस पहुंची चंदा कोचर

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि कोचर सोमवार को ईडी के खान मार्केट स्थित दफ्तर पहुंची हैं। उन्हें 11 बजे ईडी के समक्ष पेश होना था। हालांकि, वह समय से कुछ देर पहले ही पहुंच गईं हैं। सूत्रों ने कहा कि मामले के जांच अधिकारी को जांच आगे बढ़ाने के लिए कोचर की मदद की जरूरत है। धनशोधन निवारण अधिनियम ( पीएमएलए ) के तहत उनका बयान दर्ज किया जाएगा।


ये भी पढ़ें: जानिए साल 2004 से लेकर 2018 तक चुनावी चंदे का हाल, कौन सी पार्टी हुई मालामाल और कौन हुआ कंगाल


मुंबई कार्यालय में की थी पूछताछ

ईडी ने चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और दीपक के भाई राजीव कोचर को इसी मामले में समन जारी किया था। बैंक कर्ज मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक मार्च को छापेमारी के बाद भी चंदा कोचर और उनके पति से ईडी के मुंबई कार्यालय में पूछताछ की थी।


चंदा कोचर के ठिकानों पर की थी छापेमारी

ईडी ने चंदा कोचर, उनके परिवार और वीडियोकॉन समूह के वेणुगोपाल धूत के मुंबई और औरंगाबाद ठिकानों पर छापेमारी की थी। प्रवर्तन निदेशालय ने इस साल की शुरुआत में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर, धूत और अन्य के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक द्वारा वीडियोकॉन समूह को 1,875 करोड़ रुपए के कर्ज को मंजूरी देने के मामले में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच के लिए पीएमएलए के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया था।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.