23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PNB घोटाले में नीरव मोदी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 5 देशों में 673 करोड़ की जब्त हुई संपत्ति

पंजाब नेशनल बैंक में 13000 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर बड़ी गाज गिरी है।

2 min read
Google source verification
nirav modi

PNB घोटाले में नीरव मोदी के खिलाफ बड़ा एक्शन, 5 देशों में 673 करोड़ की जब्त हुई संपत्ति

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 13000 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर बड़ी गाज गिरी है। इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ने कार्रवाई करते हुए नीरव मोदी के परिवार की भारत सहित 4 देशों में 637 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। इसमें प्रॉपर्टी, ज्वेलरी, फ्लैट्स और बैंक अकाउंट्स शामिल हैं। नीरव मोदी के जो खाते सील किए गए हैं उनमें पांच ओवरसीज बैंक अकाउंट शामिल जिनमें कुल 278 करोड़ रुपये की रकम जमा है।

216 करोड़ की प्रॉपर्टी हुई जब्त

नीरव मोदी पर यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत की गई है। इस कार्रवाई के तहत ईडी ने नीरव मोदी की अमरीका में करीब 216 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया है। नीरव मोदी की 2 मूल अचल संपत्ति के अलावा 5 विदेशी बैंक में जमा कुल 278 करोड़ रुपए को जब्त किया गया है। इसके साथ ही 22.69 करोड़ रुपए मूल्य की डायमंड स्टड ज्वेलरी को हांग कांग से भारत लाया जा रहा है। वहीं दक्षिण मुबंई में 19.5 करोड़ रुपए का फ्लैट को भी जब्त कर लिया गया है।

अलर्ट नोटिस जारी

आपको बता दें कि इंटरपोल अपने सदस्य देशों की अपील पर किसी भगोड़े अपराधी के खिलाफ ये नोटिस जारी करता है। इसके जरिए इंटरपोल अपने 192 सदस्य देशों को जानकारी देता है कि आरोपी उनके वहां देखा जाए तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए या हिरासत में ले लिया जाए, जिससे प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू की जा सके।

फरार है मामा-भांजा

गौरतलब है कि अरबपति जूलर कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी ने पंजाब नेशनल बैंक में करीब 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के घोटाले को अंजाम दिया है। घोटाले का पर्दाफाश होने से पहले दोनों इस साल जनवरी में देश छोड़कर फरार हो गया था। घोटाले में नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी के साथ ही नीरव की पत्नी और भाई भी आरोपी हैं।