
Mark zuckerberg shares a photo with daughter max
कोच्चि। अमाल ऑगस्टीन नाम के एक स्टूडेंट ने हाल ही फेसबुक के साथ एक डील फाइनल की है। दरअसल अमाल ने फेसबुक को maxchanzuckerberg.org नाम का एक डोमेन बेचा है। यह डोमेन फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग की बेटी मैक्सिमा चान जकरबर्ग के नाम का शॉर्ट फॉर्म है।
मार्क की बेटी ने पिछले साल दिसंबर में जन्म लिया था और जिस समय मार्क ने अपनी बेटी के नाम की घोषणा की, तभी अमाल ने होशियारी दिखाते हुए इस नाम से डोमेन को रजिस्टर करवा लिया। अमाल ने बताया कि इंटरनेट डोमेन रजिस्टर करना मेरा शौका है और इस बार इससे मुझे मुनाफा भी हुआ है। फेसबुक के साथ हुई इस डील में अमाल को 700 डॉलर यानी कि करीब 46 हजार रुपए मिले हैं।
अमाल ने बताया कि मैंने कुछ डोमेन रजिस्ट किए हैं। पिछले कुछ वक्त से मैं ये करता आ रहा हूं। जब जकरबर्ग की बेटी का जन्म हुआ तो मैंने यह डोमेन रजिस्टर करवा लिया था। आपको बता दें कि अमाल और फेसबुक के बीच यह डील डोमेन रजिस्ट्रार और वेब होस्टिंग कंपनी गोडैडी के जरिए हुई।
अमाल ने बताया कि गोडैडी की तरफ से उन्हें ईमेल भेजा गया था कि क्या मैं इस डोमेन को बेचना चाहता हूं और अगर हां तो कितने में। इस पर मैंने हां कहा और 700 डॉलर मांगे। बाद में जब डील फाइनल होने का ईमेल आया तो पता चला कि डोमेन फेसबुक ने ही खरीदा है। ईमेल सारा चैपल की तरफ से आया था, सारा आइकॉनिक कैपिटन की मैनेजर हैं और यह कंपनी मार्क जकरबर्ग की फाइनेंशियल मामलों को संभालती है।
अमाल ने बताया कि रेजिस्ट्रेशन बदलने का लेटर भी फेसबुक के लेटरहैड पर आया। एक बार डोमेन बेचने पर सहमति जताने के बाद नेगोशिएट करना लीगल नहीं है, इसलिए मैंने 7 दन में डील फाइनल कर दी।
Published on:
16 Apr 2016 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
