एक बिजनेस वेबसाइट के अनुसार, अार्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के चेयरमैन पद के लिए बैंक आॅफ बड़ौदा के पूर्व चेयरमैन आैर मैनेजिंग डायरेक्टर एमडी माल्या के नाम पर चर्चा हो रही है। हालांकि सूत्रों की मुताबिक बोर्ड 70 साल के माैजूदा चेयरमैन को ही पद पर बनाए रखना चाहता है लेकिन एम के शर्मा एेसा नहीं चाहते हैं। उन्हें 1 जुलार्इ 2015 को तीन साल के लिए नाॅन एक्जीक्यूटीव चेयरमैन बनाया गया था। बोर्ड ने चेयरमैन पद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक(आरबीआर्इ) को एक नाम भेजा था लेकिन इस पर आरबीआर्इ ने अापत्ति जताया था। हालांकि अभी इस ये नहीं पता चल सका है कि किस नाम को आरबीआर्इ के पास भेजा गया था। याद दिला दें कि अप्रैल माह में माल्या समेत बैंक अाॅफ बड़ौदा के कुछ पूर्व अधिकारियों से सीबीआर्इ ने 3,600 करोड़ रुपए के रोटोमैक फ्राॅड केस में पूछताछ की थी। एेसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि माल्या के आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के चेयरमैन बनने में ये मामला आड़े आ सकता है।