4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICICI-Videocon Loan Case: CBI ने न्यूपावर के निदेशकों से की पूछताछ

सीबीआई ने 2012 में वीडियोकॉन को 3,250 रुपये कर्ज देने के मामले में गुरुवार को न्यूपावर रिन्यूबल्स प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों से पूछताछ की।

2 min read
Google source verification
NuPower

नर्इ दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2012 में वीडियोकॉन को 3,250 रुपये कर्ज देने के मामले में गुरुवार को न्यूपावर रिन्यूबल्स प्राइवेट लिमिटेड के दो निदेशकों से पूछताछ की। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने मामले में महेश चंद्र पुगलिया और उमानाथ वेंकट नायक से यहां मुख्यालय में बातचीत की। इससे पहले एजेंसी ने तीन दिन पहले मुंबई में पुगलिया से बातचीत की थी।

यह भी पढ़ें - मर्जर से पहले वोडाफोन-आइडिया को चुकाने होंगे 19 हजार करोड़ रुपए, पढ़े पूरी खबर


अविस्ता एडवाइजरी में पुगलिया के भूमिका के बारे में की गर्इ पूछताछ

आपको बता दें कि सीबीआई के अधिकारी के मुताबिक, पुगलिया वीडियोकॉन समूह के प्रमुख वेणुगोपाल धूत के करीबी हैं। वह पूर्व में समूह के कर्मी थे और बाद में कंसल्टेंसी सर्विस देते थे। पुगलिया न्यूपावर रिन्यूबल्स के निदेशक भी हैं। यह कंपनी आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और धूत ने दिसंबर 2008 में बनाई थी। पुगलिया से कंपनी के कर्ज के पुनर्गठन में चंदा कोचर के रिश्तेदार राजीव कोचर की सिंगापुर स्थित कंपनी अविस्ता एडवाइजरी की भूमिका के बारे में पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें - बेहतर हो सकता है GST का क्रियान्वयन, नोटबंदी सोच-समझकर उठाया गया कदम नहीं : रघुराम राजन


दीपक कोचर आैर धूत से भी की जा सकती है पूछताछ

न्यूपावर के निदेशक से उनके द्वारा वीडियोकॉन को आईसीआईसीआई बैंक से कर्ज लेने में की गई मदद के बारे में भी पूछा गया। वीडियोकॉन को आईसीआईसीक्षई बैंक द्वारा दिया गया कर्ज 20 बैंकों की कंसोर्टियम की ओर से समूह को 40,000 करोड़ रुपये की साख प्रदान करने का हिस्सा था। एजेंसी ने रविवार को नायक से भी मुंबई में पूछताछ की थी। सूत्रों के मुताबिक, मामले में दीपक कोचर और धूत से भी पूछताछ की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - हत की खबर: मार्च में महंगाई दर 4.44 फीसदी से घटकर 4.28 फीसदी पर आई