
ईशा अंबानी पर भारी पड़ीं दीपिका और प्रियंका, इस लिस्ट में टॉप 5 में भी नहीं बना पायी जगह
नई दिल्ली। साल 2018 भारत के लिए शादियों भरा सीजन रहा। इस साल ना सिर्फ देश के सबसे अमीर घराने की बेटी की शादी हुई, बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स ने भी साथ फेरे लिए। सोशल मीडिया पर भी सभी सेलिब्रिटीज की शादी की फोटो खूब वायरल हुई। ऐसे में गूगल ने साल 2018 की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शादियों की एक लिस्ट जारी की है। सबको लग रहा होगा कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी सबसे टॉप पर होगी, पर ऐसा नहीं है। आप ये जानकर हैरान हो जाएंगे कि 720 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी ईशा अंबानी इस लिस्ट में टॉप 5 पर भी जगह नहीं बना पायी हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और दीपिका पाडुकोण-रणवीर सिंह ने ईशा अंबानी को पछाड़ दिया है। आइए हम आपको बताते हैं गूगल के अनुसार कौन सी शादी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है-
प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल पहले नंबर पर
गूगल द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं प्रिंस हैरी। 19 मई 2018 को प्रिंस हैरी ने अमरीकी अभिनेत्री मेगन मार्कल से शाही अंदाज में शादी की। इनकी शादी में 312 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इसमें सबसे ज्यादा खर्च मेहमानों की सुरक्षा में किया गया। सुरक्षा पर कुल 275 करोड़ रुपए खर्च किए गए। ये शादी दुनियाभर में सबसे ज्यादा चर्चित रही।
प्रियंका और निक दूसरे स्थान पर
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी रही। इस शादी पर मेहमानों के खाने पर 43 लाख रुपए खर्च हुए। 4 दिन के लिए ताज उम्मेद भवन पैलेस को बुक किया गया था जिसके लिए उन्होंने लगभग 3.3 करोड़ रुपए खर्च किए। 1-2 दिसबंर को हुई इस शादी को दोनों रीति-रिवाजों से किया गया।
क्वीन एलिजाबेथ की पोती की शादी तीसरे स्थान पर
क्वीन एलिजाबेथ कि पोती प्रिंसेस यूजिनी और जैक ब्रूकसबैंक की शादी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर रही। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हुईं। रॉयल परिवार में हुई इस शादी में देश-विदेश की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थी।
कैट वॉन डी की शादी चौथे स्थान पर
चौथे नंबर पर अमरीकी स्टार कैट वॉन डी की शादी रही। कैट वॉन डी ने लीफर सेयर के साथ शादी की। टैटू कलाकार कैट की शादी का लहंगा प्रसिद्ध भारतीय डिजाइनर जोड़ी फाल्गुनी और शेन पीकॉक ने डिजाइन किया।
पांचवे नंबर पर दीपवीर की शादी
गूगल की इस लिस्ट में दीपवीर की शादी पांचवे नंबर पर रही। इटली के लेक कोमो में दीपिका पाडुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की। इनकी शादी को काफी ज्यादा प्राइवेट रखा गया था। दोनों की शादी सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से दो दिन हुई जिसके बाद दोनों ने अपनी शादी का रिसेप्शन रखा जिसमें बॉलीवुड की सभी दिग्गज शामिल हुए। दीपिका रणवीर ने जहां शादी की वहां सिर्फ एक हफ्ते के लिए दोनों ने करीब एक करोड़ 70 लाख रुपए किराए को तौर पर खर्च किए।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।
Published on:
18 Dec 2018 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
