
Jet Airways की हालत पर विजय माल्या ने सरकार पर बोला हमला! फिर अलापा 'भेदभाव' का राग
नई दिल्ली। करीब 9 हजार करोड़ रुपए का चूना लगाने के बाद विदेशों में मौज काट रहा विजय माल्या ( vijay mallya ) ने वित्तीय संकट से जूझ रही जेट एयरवेज ( Jet Airways ) को लेकर बयान दिया है। इसके पहले जेट एयरवेज को लेकर विजय माल्या ने कहा था कि पब्लिक सेक्टर बैंकों ( public sector banks ) में जो उसके पैसे हैं, उसका इस्तेमाल जेट एयरवेज को बचाने के लिए कर लिया जाए। विजय माल्या अब एक बार फिर यही राग अलाप रहा है।
सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
63 वर्षीय विजय माल्या फिलहाल लंदन में रह रहा है जहां वो प्रत्यर्पण से बचने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। विजय माल्या ने दावा किया है कि भारत सरकार ( Government of India ) प्राइवेट और सरकारी विमान कंपनियों में भेदभाव करती है। सरकार ने एअर इंडिया ( air india ) को संकट से बाहर निकाल दिया, लेकिन किंगफिशर एयरलाइंस ( Kingfisher Airlines ) की कोई मदद नहीं की। अब यही हाल जेट एयरवेज के साथ हो रहा है।
सरकार ने 35 हजार करोड़ रुपए लगाकर एअर इंडिया को बचाया
माल्या ने कहा, "भले ही उस दौरान जेट एयरवेज किंगफिशर एयरलाइंस की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा थी, लेकिन जेट की मौजूदा हालत देखकर मुझे दुख हो रहा है। सरकार ने एअर इंडिया को बचाने के लिए सरकार ने पब्लिक फंड्स से 35 हजार करोड़ रुपए लगाया। केवल सरकारी कंपनी होना इस तरह का भेदभाव करने के लिए कोई बहाना नहीं हो सकता।"
जागा किंगफिशर के लिए प्यार
माल्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, "मैंने किंगफिशर में भारी निवेश किया और वो तेजी से आगे बढ़ी। किंगफिशर एयरलाइंस भारत की सबसे बड़ी विमान कंपनी बनी और उसे सबसे अधिक अवाड्र्स मिले। यह सच है कि किंगफिशर ने सरकारी बैंकों से उधार लिए। मैने उन्हें 100 फीसदी रकम वापस करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन मेरे साथ ही किसी क्रिमिनल की तरह व्यवहार किया गया। एयरलाइन कर्मा ?"
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
Published on:
17 Apr 2019 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
