
क्या आपको पता है मुकेश अंबानी कितना देते हैं टैक्स, 14 राज्यों की जीडीपी भी नहीं है इतनी
नर्इ दिल्ली। कुछ घंटों के बाद इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी डेट खत्म होने को है। देश के लोग रिर्टन भरने की जुगत में लगे हुए हैं। ताकि उन्हें 5 हजार रुपए का फाइन ना भरना पड़े। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के सबसे अमीर उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेश अंबानी कितना रिर्टन फाइल करते हैं। अगर उनके द्वारा सभी टैक्सों की बात करें तो कितना कितना टैक्स हो जाता होगा? जी हां, जब पत्रिका ने इस अांकड़े को देखा तो कर्इ राज्यों की जीडीपी से ज्यादा मुकेश अंबानी टैक्स पदे देते हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मुकेश अंबानी के इनकम टैक्स का कितना आंकड़ा है? वो आैर उनकी कंपनी कितने तरह के टैक्स देते हैं?
मुकेश अंबानी ने देते हैं इतना टैक्स
अगर मुकेश अंबानी के इनकम टैक्स के आंकड़े की बात करें तो कर्इ हजार करोड रुपए है। देश में कर्इ कंपनियों की सालाना टर्नआेवर भी नहीं इतनी होगी जितना वो इनकम टैक्स पेक र देते हैं। आंकड़ों की मानें तो मुकेश अंबानी आैर उनकी कंपनी साल में 9000 करोड़ रुपए इनकम टैक्स पे करती है। जो अपने आप में रिकाॅर्ड कहा जा सकता है। कुछ दिन पहले अपने एजीएम में मुकेश अंबानी ने जानकारी देते हुए कहा था कि वो उन्होंने जो जीएसटी सरकार को दिया है उसका आंकड़ा 42,552 करोड़ रुपए है। मुकेश अंबानी ने दावा किया था कि उनके द्वारा दिया गया जीएसटी एक रिकाॅर्ड है। वहीं अगर एक्साइज एवं कस्टम ड्यूटी की बात करें तो कंपनी ने इस साल 36,312 करोड़ रुपए का टैक्स दिया है। वो भी एक रिकाॅर्ड बताया जा रहा है। अगर तीनों तरह के टैक्स को जोड़ दिया जाए तो 87,864 करोड़ रुपए है।
इन राज्यों की जीडीपी से टैक्स देते हैं मुकेश अंबानी
वहीं अगर इन तीनों टैक्सों को जोड़ दिया जाए तो करीब 87,864 करोड़ रुपए बन रहा है। ताज्जुब की बात तो ये है देश के 14 राज्य एेसे हैं जिनकी जीडीपी 80 हजार करोड़ से नीचे हैं। अगर बात गोआ की करें तो वहां की जीडीपी 70 हजार करोड़ रुपए हैं। जबकि देश के 9 राज्य एेसे हैं जिनकी सभी की जीडीपी काे मिला दिया जाए तो रिलायंस इंडस्ट्री के टैक्स के बराबर बन रही है। वहीं देश के 13 राज्यों की जीडीपी रिलायंस द्वारा दिए गए जीएसटी के बराबर भी नहीं है।
ये है वो देश 14 राज्यों की जीडीपी
| राज्य | जीडीपी (करोड़ में) |
| गोवा | 70,400 |
| चंडीगढ़ | 30,304 |
| त्रिपुरा | 29,666 |
| मेघालय | 29,567 |
| पुडुचेरी | 29,557 |
| अरुणाचल प्रदेश | 19,492 |
| मणिपुर | 18,042 |
| नगालैंड | 17,727 |
| मिजोरम | 17,561 |
| सिक्किम | 16,637 |
| अंडमार एंड निकोबार | 6,150 |
| दादर एंड नागर हवेली | 2,440 |
| दमन एंड द्वीव | 1,059 |
| लक्ष्यद्वीप | 407 |
Published on:
30 Aug 2018 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
