2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुमारस्‍वामी से तीन गुना ज्‍यादा है उनकी पत्‍नी की संपत्ति

अगर बात राधिका की संपत्ति की करें तो इलेक्‍शन कमिशन में दर्ज कराए एफिडेविट के अनुसार 124 करोड़ रुपए के आसपास है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 19 May 2018, 12:36 PM IST

Radhika

कुमारस्‍वामी से तीन गुना ज्‍यादा है उनकी पत्‍नी की संपत्ति

नई दिल्‍ली। एचडी देवगोड़ा के बेटे एचडी कुमारस्‍वामी सुर्खियों में हैं। इस बार वो कर्नाटक चुनाव की वजह से तो सुर्खियों में तो हैं ही साथ ही अपनी पत्‍नी राधिका कुमारस्‍वामी की वजह से भी छाए हुए हैं। यहां आम बात उनकी पत्‍नी राधिका की ही करने जा रहे हैं। राधिका और कुमारस्‍वामी की शादी भी किसी फिल्‍म से कम नहीं है। कुमार ने राधिका से दूसरी शादी की थी। काफी समय से यह शादी छिपी भी रही। लेकिन बाद में मीडिया रिपोर्ट में दोनों की शादी सार्वजनिक हो गई। लेकिन एक बात जानकर आपको वाकई ताज्‍जुब होने वाला है। राधिका उन राजनितिक नेताओं की पत्नियों में से एक हैं जिनकी संपत्ति अपने पति से ज्‍यादा है। आइए आपको भी बताते हैं कि राधिका कुमार स्‍वामी कौन हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है?

सबसे अमीर कैंडीडेट्स के तौर पर उभरे कुमार
कुमार इस बार तमिलनाडु इलेक्‍शन में सबसे अमीर प्रत्‍याशी के तौर पर उभरते हुए सामने आए। खास बात ये रही कि उन्‍होंने अपनी दूसरी पत्‍नी राधिका का नाम पहली बार एफिडेविट पर दर्ज कराया। 2013 के इलेक्‍शन में कुमार ने अपनी पहली पत्‍नी राधिका का नाम एफिडेविट में लिखवाया था। इस बार उन्‍होंने अपनी संपत्ति जो दर्ज कराई है वो सिर्फ 167 करोड़ के आसपास है। ये ब्‍यौरा अचल संपत्ति का है। इसमें राधिका और कुमार दोनों की संपत्ति का टोटल है।

कुमार से ज्‍यादा अमीर हैं राधिका
अगर बात राधिका की संपत्ति की करें तो इलेक्‍शन कमिशन में दर्ज कराए एफिडेविट के अनुसार 124 करोड़ रुपए के आसपास है। अचल संपत्ति है। जबकि कुमार के पास 44 करोड़ के आसपास है। कुमार के एफिडेविट के अनुसार वो एक किसान हैं। जबकि राधिका इंटरप्रेन्‍योर हैं। पिछले इलेक्‍शन की तुलना में दोनों की ही संपत्ति में काफी इजाफा भी हुआ है।

साउथ की एक्‍ट्रेस रही हैं राधिका
राधिका कुमारस्‍वामी शादी से पहले एक कन्‍नड़ एक्‍ट्रेस थी। दोनों की शादी का खुलासा कांग्रेस लीडर राम्‍या ने किया था। वो भी तब जब दोनों की तस्‍वीरें उनकी बेटी के साथ वायरल हो गई थी। राम्‍या ने उस वक्‍त बताया था कि जिस लड़की तस्‍वीरें कुमारस्‍वामी के साथ दिखाई दे रही हैं वो राधिका हैं जो एक कन्‍नड़ एक्‍ट्रेस हैं। राधिका के साथ उन्‍होंने भी फिल्‍मों में काम किया था। जिसके बाद मीडिया में इस बात का काफी शोर भी हुआ था। अब एफि‍डेविट में नाम आने के बाद सभी बातों का खुलासा हो चुका है।