15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल कांग्रेस में एक ही मंच पर होंगे मुकेश अंबानी और सुनील भारती मित्तल

एक मंच पर होगे मुकेश अंबानी और सुनील भारती मित्तल

2 min read
Google source verification
mukesh and sunil

मोबाइल कांग्रेस में एक ही मंच पर होंगे मुकेश अंबानी और सुनील भारती मित्तल

नई दिल्ली। भारत की टॉप टेलिकॉम कंपनियों के मुखिया 25 से 27 अक्टूबर तक आयोजित होने जा रही भारतीय मोबाइल कांग्रेस में मंच साझा करते देखे जाएंगे। इस कार्यक्रम में टेलिकॉम सेक्टर के सामने मौजूद गंभीर मुद्दों पर गहन चर्चा की संभावना है।

एक मंच पर होगे मुकेश अंबानी और सुनील भारती मित्तल

मोबाइल कांग्रेस के इस मंच रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी और भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल 25 अक्टूब को उद्घाटन सत्र में एक साथ मंच पर उपस्थित होंगे। वोडाफोन आइडिया के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला के भी इस कार्यक्रम में भाग लेने का अनुमान है।

दूसरे टॉप सर्विस प्रोवाइडर भी लेंगे हिस्सा

दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑरपरेटर्स असोसिएशन ऑफ इंडिया के महानिदेशक राजन एस. मैथ्यू ने कहा, 'सभी तीनों दूरसंचार कंपनियों के प्रमुखों के भारतीय मोबाइल कांग्रेस में भाग लेने का अनुमान है।' उन्होंने कहा कि शीर्ष दूरसंचार कंपनियों के चीफ टेक्नॉलजी ऑफिसर्स और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर्स के भी इस कार्यक्रम में विभिन्न कारोबारी प्रस्तावों पर चर्चा का अनुमान है। भारतीय मोबाइल कांग्रेस के इस दूसरे संस्करण में बिम्सटेक क्षेत्रीय दूरसंचार क्षेत्र पर जोर रहेगा। मैथ्यूज ने कहा कि कार्यक्रम में अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि मंडलों ने भी भागीदारी की स्वीकृति दी है। उन्होंने कहा, 'बार्सिलोना में विश्व मोबाइल कांग्रेस होता है लेकिन हर कोई वहां जा नहीं पाता है।

10,000 दर्शकों के शामिल होने का अनुमान

इस साल होने वाले इस कार्यक्रम में 10 हजार दर्शकों के शामिल होने का अनुमान है। जिनमें 300 प्रदर्शकों, 2500 प्रतिनिधियों भी शिरकत करेंगे। मैथ्यूज ने कहा, 'हमने 250 स्टार्टअप का चयन किया है। हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के साथ मिलकर इस बात के लिए काम करेंगे कि श्रेष्ठ स्टार्टअप के लिए कुछ वित्तीय मदद उपलब्ध हो सके।' इस कार्यक्रम के दौरान 5जी, मशीन-टू-मशीन संवाद, इंटरनेट ऑफ थिंग्स समेत अन्य अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन भी होगा।