
Mukesh Ambani's big announcement for Kashmir and ladakh
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी ने रिलायंस की 42वीं एनुअल जनरल बोर्ड मीटिंग में जम्मू कश्मीर, लद्दाख और पुलवामा के शहीदों के परिवारों को बड़ा तोहफा दिया है। मुकेश अंबानी ने साफ संकेत दे दिए हैं कि वो आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बड़े लाने की योजना बना रही है। वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी ने पुलवामा हमले में शहीद परिवारों की देखभाल करने और बच्चों को पढ़ाने के वादे को एक फिर से दोहराया है। आइए आपको भी बताते हैं कि मुकेश अंबानी की आखिर किस तरह से की योजनाएं हैं।
जम्मू कश्मीर के लिए बनाएंगे स्पेशल टास्क फोर्स
एनुअल जनरल बोर्ड मीटिंग में मुकेश अंबानी ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लिए विकास के लिए कंपनी एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाने की तैयारी कर रही है। यह स्पेशल टास्क फोर्स ही आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर के विकास और योजनाओं के लिए पूरी प्लानिंग करेगी। मतलब साफ है कि मुकेश अंबानी जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए बड़ी योजनाएं लेकर आएंगे। जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही इलाके का विकास होगा। आपको बता दें कि सरकार भी यही चाहती है कि जम्मू कश्मीर में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का निवेश बढ़े। वहां के विकास में रुपयों को लेकर किसी तरह की कोई रुकावट पैदा ना हो।
पुलवामा के शहीदों का रखेंगे ध्यान
वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के परिवार को उनके बच्चों के भरण पोषण और शिक्षा देने के अपने वादे कोएक फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि शहीदों के बच्चों की शिक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के बच्चों को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही उनके परिजनों का खर्च को भी उठाया जाएगा। आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की फाउंडेशन ने घोषणा की थी।
Updated on:
18 Mar 2020 11:18 am
Published on:
12 Aug 2019 03:20 pm

बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
