इस विलय के बाद बनी नई कंपनी वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है। नई कंपनी ने भारती एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है। इस विलय के बाद नई कंपनी के पास दो लाख मोबाइल साइट, 2.35 लाख किलोमीटर फाइबर और 1,850 मेगाहर्ट्ज का व्यापक स्पेक्ट्रम पोर्टफोलियो होगा। नई कंपनी देश की 92 फीसदी आबादी को कवर करेगी और देश के 5 लाख शहरों और गांवों में इसकी पहुंच होगी।