8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Forbes एशिया की सूची में शीर्ष पर नीता अंबानी, अरुंधती भट्टाचार्य

Forbes पत्रिका की एशिया 50 पावर बिजनेस वुमेन 2016 सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी टॉप पर

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Apr 07, 2016

Nita Ambani celebrating birthday

Nita Ambani celebrating birthday

मुंबई। फोर्ब्स पत्रिका की एशिया 50 पावर बिजनेस वुमेन 2016 सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी और भारतीय स्टेट बैंक की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्य शीर्ष दो पदों पर काबिज हैं। अंबानी और भट्टाचार्य के अलावा आठ भारतीय महिला कारोबारी भी सूची में जगह बनाने में कामयाब रही हैं, ये बैंकिंग, बायोटेक, डेटा विश्लेषक, टेक्सटाइल्स, फार्मा और सौंदर्य क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं।

फोर्ब्स के मुताबिक एक ऐसे देश में जहां अरबपतियों की पत्नियां अपने पति पर निर्भर हैं। रिलायंस में नीता का बढ़ रहा कद असामान्य है और यही वजह है कि वह इस साल ताकतवर महिला कारोबारियों की सूची में अव्वल हैं। रिलायंस समूह इकाई फोब्र्स इंडिया की लाइसेंसधारक है। रिलायंस की गैर कार्यकारी निदेशक के रूप में नीता की समूह में कोई औपचारिक संचालक भूमिका नहीं है। उनके पति मुकेश अंबानी समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक हैं, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि नीता के पास शक्तियां हैं।

भारतीय स्टेट बैंक की अध्यक्ष के रूप में अरुंधती भट्टाचार्य कड़ी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। बैंक के बढ़ रहे कर्जों की वजह से हाल की तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 60 प्रतिशत से अधिक घटकर 19 करोड़ हो गया है। दिसंबर महीने में एसबीआई की ऋण 11 अरब डॉलर था।

इसके अलावा सूची में स्थान हासिल करने वालों में मु सिग्मा की कार्यकारी अधिकारी अंबिगा धीरज, वेलस्पन इंडिया की मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिपाली गोयनका, आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंध निदेशक चंदा कोचर, वीएलसीसी हेल्थकेयर की उपाध्यक्ष वंदना लुथरा और बायोकॉन की अध्यक्ष किरण मजूमदार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

image