मुंबई। भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी भी रिलायंस जियो के कॉरपोरेट ऑफिस में एक सामान्य कर्मचारी की तरह काम करते हैं। भारत में 4-जी सेवाओं के विस्तार के लिए हाल ही में खड़ी की गई कंपनी रिलायंस जियो में अंबानी 17,500 कर्मचारियों के पास खुद बैठते हैं और पूरा काम देखते हैं। उनके लिए शीशे का कोई केबिन नहीं बना है।