नर्इ दिल्ली। भारतीय मूल की एवं पेप्सिकाे की पूर्व सीर्इआे इंदिरा नूर्इ ने कहा है कि यदि वो राजनीति में कदम रखती हैं तो तीसरा विश्व युद्ध हो जाएगा क्योंकि वो बहुत बेबाक है। हाल ही में पूरे दुनिया में एशिया के बारे में शिक्षित करने वाली गैर-लाभकारी संस्था एशियन सोसाइटी ने 62 वर्षीय इंदिरा नूर्इ को 'गेम चेंजर आॅफ द इयर' अवार्ड से सम्मानित किया है। एशियन सोसाइटी ने इंदिरा नूर्इ को ये सम्मान उनके बिजनेस अचीवमेंट्स, मानवतावदी कार्य आर महिलाआें के लिए हमेशा खड़े रहने को लेकर लिया किया है। इस सम्मान समारोह में जब उनसे पूछा गया चूंकि आप रिटायर हो गर्इ हैं तो क्या आप अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कैबिनेट ज्वाइन करेंगी। इस सवाल को सुनते ही नूर्इ ने कहा, "मेरे आैर राजनीति का कोर्इ मिश्रण नहीं है। मैं बहुत बेबाक हूं। मैं कूटनीति नहीं कर सकती है। मुझे तो यह भी नहीं पता की कूटनीति क्या होती है। मेरी वजह से तीसरा विश्व युद्ध हो जाएगा।"