
यहां बिका 4.48 करोड़ रुपए में चांद का टुकड़ा, जानिये क्या हैं इसकी खासियत
नर्इ दिल्ली। अमरीका की ने एक आदमी को करीब साड़े चार करोड़ रुपए में चांद का टुकड़ा बेच दिया है। यह टुकड़ा वियतनाम के हा प्रांत के एक आदमी ने खरीदा है। वास्तव में यह चांद से गिरा एक उल्का पिंड है, जो धरती पर गिरा सबसे बड़ा है। जिसे आरआर आॅक्शन नाम की कंपनी ने खरीदा है। इसका साइज बड़ा होने के कारण इसकी कीमत में करोड़ों रुपयों में हैं। आपको बता दें कि कंपनी की आेर से इसे वियतनाम के हा प्रांत के टाम चुक पगोडा कांप्लेक्स के प्रतिनिधि को बेचा गया है।
अफ्रीका के रेगिस्तान से मिला था टुकड़ा
जानकारों के अनुसार यह टुकड़ा कई वर्षों पहले किसी अन्य उल्का पिंड के प्रभाव से चांद से अलग हुआ था। फिर यह कई हजारों मील की दूरी तय करके पृथ्वी के वातावरण में आया और उत्तर पश्चिम अफ्रीकी के रेगिस्तान में जा गिरा। वहां इस कंपनी ने इसे ढूंढा और नीलाम करने का फैसला किया। यह उल्का पिंड अब तक मिले सबसे बड़े उल्का पिंड में से एक है।
5.5 किलोग्राम का है उल्का पिंड
इस उल्का पिंड काे बुआगाबा के नाम से भी जाना जाता है। जिसका वजन 5.5 किलोग्राम है। विशेषज्ञों के अनुसार यह उल्कापिंड 6 टुकड़ों से बना हुआ है। जो किसी पहेली की तरह दिखार्इ देते हैं। इसलिए इसे द मून पजल नाम भी दिया गया। विशेषज्ञाें के अनुसार इतना बड़ा उल्का पिंड उन्होंने पहली बार है। इस चट्टानी टुकड़े को एनडब्ल्लूए 11789 के रूप में चिन्हित किया गया था।
पहली बार मिला मौका
उल्कापिंड बेचने वाली कंपनी एयरोलाइट मेटियोराइट्स के सीईओ जियॉफ नोटकिन ने बताया कि इस टुकड़े को देखते ही कंपनी समझ गर्इ थी कि यह बेहद अनमोल है। नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम इस उल्कापिंड को खरीद सकता था, लेकिन नीलामीघर ने कहा था कि कोई व्यक्ति भी इस अनोखे उल्कापिंड को खरीद सकता है। हालांकि कोई अंतरिक्ष यात्री चांद से पत्थर लेकर आएगा तो वह अमरीकी संपत्ति माना जाएगा।
Published on:
22 Oct 2018 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allकॉर्पोरेट वर्ल्ड
कारोबार
ट्रेंडिंग
