रतन टाटा का यह निवेश एेंट फाइनेंशियल के लिए मिलने वाले 672-806 करोड़ रुपए के फंडिंग का हिस्सा होगा। जिसके बाद संभावना है कि कंपनी की कुल वैल्यू 10,080 करोड़ रुपए तक हो जाएगी। वैल्यूएशन के आधार पर देखें तो इसके बाद एेंट फाइनेंशियल सर्विसेज टैक्सी सेवा प्रदाता उबर को पीछे छोड़ देगी। उबर की मौजूदा वैल्यू करीब 4,704 अरब रुपए है। सूत्रों के मुताबिक, इसमें रतना टाटा एकमात्र भारतीय निवेशक हैं। फंडिंग राउंड काफी अोवरसब्सक्राइब हुआ है। इस निवेश के बाद रतन टाटा के वेंचर की एंट फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.1 फीसदी की हिस्सेदारी मिलेगी।