2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबानी फैमिली ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए यूपी आैर महाराष्ट्र सरकार से ज्यादा भेजी राशि

रिलायंस फाउंडेशन (आरएफ) की अध्यक्ष नीता एम. अंबानी ने मंगलवार को 50 करोड़ रुपए की राहत सामग्री देने के साथ-साथ केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपए का दान देने की घोषणा की।

2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Aug 22, 2018

Nita Ambani

अंबानी फैमिली ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए यूपी आैर महाराष्ट्र सरकार ज्यादा भेजी राशि

नर्इ दिल्ली। अब देश की सरकारें ही नहीं बल्कि बल्कि काॅरपोरेट ग्रुप बड़े घरानों ने भी केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने खजाने खोल दिए हैं। इस बार जिस काॅरपोरेट घराने का नाम सामने आया है वो रिलायंस ग्रुप का है। खास बात तो ये है कि इस काॅरपोरेट घराने ने देश के तमाम राज्यों द्वारा भेजी गर्इ रकम से ज्यादा रुपया केरल को भेजा है। साथ में करोड़ों रुपयों की राहत सामाग्री भी भेजी है। इससे पहले यूएर्इ में बिजनेस कर रहे भारतीय मूल के लोगों ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए करोड़ों रुपए भेजे थे।

70 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता
रिलायंस फाउंडेशन (आरएफ) की अध्यक्ष नीता एम. अंबानी ने मंगलवार को 50 करोड़ रुपए की राहत सामग्री देने के साथ-साथ केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 करोड़ रुपए का दान देने की घोषणा की। बाढ़ प्रभावित राज्य के लिए एक बहुपक्षीय बचाव, राहत और पुनर्वास कार्यक्रम शुरू करने के लिए यह दान दिया गया है। आरएफ की प्रमुख ने कहा, "हम एक नागरिक के रूप में और एक जिम्मेदार कॉर्पोरेट फाउंडेशन के रूप में जरूरत की इस घड़ी में राज्य में राहत के प्रयासों को पूरी तरह से समर्थन देने और केरल के लोगों के साथ दृढ़ता से खड़ा होना अपना कर्तव्य समझते हैं।" आरएफ की टीम 14 अगस्त से एर्नाकुलम, वायनाड, अलप्पुझा, त्रिशूर, इडुक्की और पथानमथिट्टा जिलों में राहत प्रयासों में जुटी है।

बजाज आॅटो ग्रुप ने भी भेजी सहायता
ऑटोमोबाइल प्रमुख बजाज ऑटो ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्थान द्वारा एक करोड़ रुपये और विभिन्न बजाज ट्रस्ट द्वारा 50 लाख रुपए पहले ही योगदान किया जा चुका है। बजाज ऑटो अध्यक्ष आरसी महेश्वरी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य कम से कम 1,000 परिवारों को सहायता प्रदान करना है, जिसमें बेसिक सहायता किट, पानी के फिल्टर, टारपोलिन की चादरें, नायलॉन रस्सी, रसोई सेट, प्लास्टिक स्लीपिंग मैट, कंबल, तौलिए और साबुन शामिल हैं।

ये भी कर रहे हैं सहायता
सेंट्रल रेलवे के 90,000 कर्मचारी और अधिकारी स्वेच्छा से अपने वेतन से प्रधानमंत्री राहत कोष में योगदान देंगे। मुंबई डब्बावाला एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने 13 वर्षीय तिलक मेहता द्वारा शुरू की गई एक एप-आधारित कूरियर सेवा पेपर एन पार्सल के साथ खाद्य सामग्री, दवाएं और प्राथमिक चिकित्सा किट भेजा है। मुंबई डब्बावाले मुख्यमंत्री निधि में अपनी एक सप्ताह की कमाई भी दान में देंगे।

Story Loader