26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंबानी को पीछे छोड़ यह शख्स हुआ देश के अमीरों में शामिल, जानिए कौन है ये

बिहर के संप्रदा सिंह ने अपनी कमाई के मामले में अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया हैं।

2 min read
Google source verification
Samprada Singh

नई दिल्ली। आपके लिए मुकेश अंबानी का देश के सबसे अमीर व्यक्ति बनने की बात एक आम बात हो सकती है, लेकिन इससे जुड़ी चौकाने वाली बात हम बताते हैं। बिहार राज्य के एक व्यक्ति संप्रदा सिंह का नाम भी अब अमीर लोगों में शामिल हो गया हैं। यू तो पिछले कुछ सालों में बिहार में छवि उसके राजनितिक और सामाजिक परिदृश्य के वजह से थोड़ी धूमिल हो गई हैं। लेकिन बिहार के संप्रदा सिंह का देश के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल होन इस बात का संदेश है कि, जो बिहार देश के राजनीति को कुछ जबरदस्स सितारें दिए, जो बिहार अपने ऐतिहासिक धरोहर के लिए जाना जाता है, जो बिहार आज भी देश को सबसे अधिक प्रशासनिक सेवा अधिकारी देता है, उसे बिहार के लिए ये एक और गौरव की बात हैं।


अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ा

अभी कुछ दिन पहले मशहूर प्रत्रिका फोर्ब्स ने देश दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट जारी किया जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी का भी नाम था। वहीं उनके भाई और आरकॉम के मालिक अनिल अंबानी भी इस लिस्ट में 45वें स्थान पर थे। लेकिन बिहर के संप्रदा सिंह ने अपनी कमाई के मामले में अनिल अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया हैं। इसके साथ ही संप्रदा सिंह मेटल और माइनिंग के व्यापार में वेदांता के अनिल अग्रवाल को भी पीछे छोड़ दिया है।


बिहार में हुआ था जन्म

संप्रदा सिंह का जन्म साल 1925 में बिहार के जहानाबाद में हुआ था। उन्होने पटना विश्वविद्यालय में बीकॉम की पढ़ाई किया। पढ़ाई के बाद संप्रदा सिंह ने अल्केम लेबोरेटरिज के स्थापना की। और आज संप्रदा सिंह देश के सबसे बड़े अमीरो में शामिल हो गया है।


पेटीएम के मालिक भी है देश के सबसे अमीरों की सूची में

इसी साल भारत के 100 अमीरों की सूची में पेटीएम के विजय शेखर शर्मा का भी नाम शमिल हुआ है। विजय शेखर शर्मा इस लिस्ट में सबसे युवा व्यक्ति है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जन्में विजय की उम्र 44 साल हैं।