
30% अमरीकी बिन टीके नहीं बढ़ाना चाहते प्यार की पींघ
कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) अब जिंदगी ही नहीं जीवनसाथी पाने के लिए भी जरूरी हो गया है। हाल ही अमरीका में हुए एक सर्वे में यह मजेदार बात सामने आई है। अमरीकी डेटिंग ऐप बम्बल ने अपने एक सर्वे में पाया कि 1000 अमरीकियों में से 30 फीसदी ऐसे किसी व्यक्ति के साथ डेट पर नहीं जाना चाहते जिसने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई हो।
बम्बल के अनुसार, किसी के साथ ऑनलाइन डेट पर जाने के अब नए मानदंड सेट हो गए हैं। डेटिंग चेकलिस्ट में अब वैक्सीनेशन भी अनिवार्य है। बम्बल का सर्वे यह भी बताता है कि इस महामारी ने सामाजिक संबंधों को बड़े पैमाने पर बदल दिया है। शोध में 91 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि महामारी के दौरान उन्हें अहसास हुआ कि ऑनलाइन डेटिंगऐप उतनी भी बुरी नहीं, जितना माना जाता है।
वहीं, इस साल रिसर्च विदाउट बैरियर द्वारा किए गए एक अन्य सर्वेक्षण में पाया गया कि 62 फीसदी उत्तरदाताओं ने पहली डेट पर भी सामाजिक मुद्दों पर बात करने को महत्व दिया। जबकि 75 फीसदी ने माना कि वे अब डेट पर पहले से ज्यादा विचारशील हो गए हैं।
Published on:
22 Jun 2021 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
