स्पेसिफिकेशंस की बात तो अपकमिंग मॉडल में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। दक्षिण कोरिया के ब्लॉग Naver के मुताबिक, कंपनी की फ्यूचर प्लानिंग की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हिसाब से iPhone SE 4 का कीमत 500 डॉलर से कम (करीब 42,200 रुपये) के आसपास हो सकती है। अपकमिंग फोन में, FaceID जैसे सिक्योरिटी फीचर्स दिए जा सकते हैं, साथ ही इसमें एप्पल का पहला 5G बेसबैंड चिप देखने को मिल सकता है। इसके आलावा, इसमें Apple Intelligence फीचर्स दिए जाने की प्रबल संभावना है।