8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSNL, Airtel, and Jio Annual Plans: अब डेटा और कॉलिंग की टेंशन खत्म! सिर्फ 4 रुपये रोज में पाएं 730GB डेटा और फ्री कॉल्स

हम यहां पर आपको BSNL, Jio और Airtel के सालभर चलने वाले प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इन प्लान्स में एक प्लान ऐसा भी है जो साल भर के लिए आपको रिचार्ज करवाने की छुट्टी कर देगा। साथ ही इसकी डेली कॉस्ट महज 4 रुपये है, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Rahul Yadav

•

Updated: 11 Feb 2025, 11:20 AM IST

BSNL, Airtel, and Jio Annual Plans

BSNL, Airtel, and Jio All offer Annual Recharge Plans: अगर आप कम खर्च में सालभर चलने वाला प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं, तो BSNL का 1515 रुपये वाला प्लान आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस प्लान की 365 दिनों की वैलिडिटी और कम कीमत इसे खास बनाती है। खास बात यह है कि इस प्लान को लेने पर आपका रोजाना का खर्च सिर्फ 4 रुपये आएगा।

BSNL 1515 रुपये का प्लान: क्या हैं फायदे?

  • 365 दिनों की वैलिडिटी
  • रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा (इसके बाद स्पीड 40 Kbps)
  • अनलिमिटेड कॉलिंग किसी भी नेटवर्क पर
  • रोजाना 100 SMS की सुविधा
  • सालभर कुल 730GB डेटा

BSNL का यह प्लान बाजार में मौजूद अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में किफायती है। आइए, एयरटेल और जियो के सालभर की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्लान्स पर नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें-फिर डिजिटल अरेस्ट कर महिला से 1.16 लाख ठगे, तेजी से बढ़ रही धांधली, बचने के लिए Cyber Safety Tips जरूरी

Airtel का 2249 रुपये का प्लान

  • 365 दिन की वैलिडिटी
  • अनलिमिटेड कॉलिंग
  • 3600 SMS पूरे साल
  • कुल 30GB डेटा (जो लंबे समय के लिए सीमित हो सकता है)

अगर आपके पास वाई-फाई कनेक्शन है और मोबाइल डेटा की जरूरत कम है, तो यह प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

Jio का 3599 रुपये का प्लान

  • 365 दिन की वैलिडिटी
  • रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 912.5GB डेटा)
  • अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS रोजाना
  • Jio Cinema, Jio TV और Jio Cloud का मुफ्त सब्सक्रिप्शन

BSNL प्लान क्यों है सबसे सस्ता?

जहां Airtel का प्लान 2249 रुपये और Jio का प्लान 3599 रुपये का है, वहीं BSNL का 1515 रुपये का प्लान सबसे सस्ता और किफायती साबित होता है। इसमें ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी मिलती है। रोजाना का खर्च मात्र 4 रुपये होने के कारण यह बजट फ्रेंडली भी है। अगर आप कम कीमत में ज्यादा फायदे चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! सुपरफास्ट इंटरनेट के साथ फ्री सेट-टॉप बॉक्स और ढेरों OTT बेनिफिट्स