
कोरोना संक्रमण के चलते जापान में छात्रों की जगह रोबोट्स ले रहे डिग्रियां
सोशल डिस्टैंसिंग को बनाए रखने के लिए शैक्षणिक संस्थान अवतार रोबोट्स और बड़े टैबलेट्स का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे ही अवतार रोबोट्स का इस्तेमाल बीते दिनों जापान में देखने को मिला। दरअसल, टोक्यो विश्वविद्यालय में हाल ही गे्रजुएशन सेरेमनी (दीक्षांत समारोह) का आयोजन किया। लेकिन कोरोना वायसरस की दूसरी लहर का सामना कर रहे जापान में सोयाल डिस्टैंसिंग और संक्रमण को दूर रखने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करते हुए अवतार रोबोट्स का इस्तेमाल कर छात्रों ने सार्वजनिक रूप से अपने प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इस तरह अपने घर पर रहते हुए संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र पाने का यह संभवत: अपनी तरह का पहला मामला है।
कोरोना वायरस के चलते जापान में गर्मियों में आयोजित होने वाली सभी गे्रजुएशन सेरेमनी को स्थगित कर दिया गया है। इसलिए एएनए रोबोट निर्माता कंपनी ने 'न्यू मी' नाम के अवतार रोबोट तैयार किए जो छात्रों की जगह समारोह में participate कर सकें। ये सभी रोबोट्स ग्रेजुएशन पोशाक में समारोह में पहुंचे थे। इन रोबोट्स के चेहरे की जगह बड़े टैबलेट्स थे जिन पर स्नातक हो चुके छात्र रोबोट्स को लाइव अपना-अपना प्रमाण पत्र लेते हुए देख सकते थे। इन छात्रों ने अपने घर से ही इन रोबोट्स मेंलॉग-इन किया था और उसे अपने लैपटॉप से नियंत्रित भी कर रहे थे। एक के बाद एक अवतार रोबोट्स प्रमाण पत्र लेने के लिए पोडियम के पास आते और सर्टिफिकेट लेकर आगे बढ़ जाते। इतना ही छात्रों ने अपना ग्रेजुएशनसेरेमनी संदेश भी इन रोबोट्स के माध्यम से विश्वविद्यालय स्टाफ तक पहुंचाया। टोक्यो विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि इस प्रयोग को अन्य शैक्षणिक संस्थाएं भी अपनाएंगी।
Published on:
14 Apr 2020 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
