
Aadhaar Card
आज के समय में आधार कार्ड (Aadhaar Card) भारत (India) में सबसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। आधार कार्ड की ज़रूरत हमें कई कामों के लिए पड़ती है। सरकारी कामों में तो आधार कार्ड और भी ज़रूरी होता है। देश की कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए भी आधार कार्ड की ज़रूरत पड़ती हैं। आधार कार्ड की कई जगह, चाहे वह सरकारी हो, या गैर-सरकारी, ज़रुरत पड़ ही जाती है। लोग अपने घर किरायेदार को रखने तक के लिए उससे पहचान के लिए उसके आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेते हैं। आधार कार्ड में लोगों की पहचान करने के लिए ज़रूरी जानकारी होती है। पर कई बार लोग अपने आधार कार्ड की गलत जानकारी भी दे देते हैं।
आधार कार्ड असली है या नकली..कैसे करें पहचान?
आधार कार्ड असली है, या नकली, इसकी पहचान भी की जा सकती है। इससे लोगों की वास्तविकता की पहचान की जा सकती है। यह पहचान बहुत ही आसान तरीके से और आसान स्टेप्स में की जा सकती हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान स्टेप्स।
1. सबसे पहले resident.uidai.gov.in/verify लिंक को ओपन करें।
2. इसके बाद स्क्रीन पर आधार कार्ड नंबर एंटर करने का ऑप्शन आएगा। इसमें 12 अंक का आधार कार्ड नंबर एंटर करें।
3. अगर आधार कार्ड नंबर सही होगा तो स्क्रीन पर उसके बारे में डिटेल्स आ जाएगी। आधार कार्ड नंबर गलत होने पर स्क्रीन पर Error आ जाएगा।
Published on:
15 Dec 2022 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
