
मस्क का दावा-3 साल आगे है उनकी रॉकेट तकनीक, 3डी प्रिंटिंग प्रोसेस है सफलता का राज
अंतरिक्ष पर्यटन (Space Tourism) की उम्मीद बन चुकी स्पेस एक्स (Space X) के मालिक उद्योगपति एलन मस्क (Billionare Ellon Musk) का दावा है कि उनकी रॉकेट तकनीक (Rocket Technique) आज की किसी भी अंतरिक्ष एजेंसी और रॉकेट निर्माता कंपनी की तकनीक से प्रतिस्पर्धा के मामले में पूरे तीन साल आगे है। उन्होंने इसका श्रेय अपनी कंपनी की थ्रीडी प्रिंटिंग प्रोसेस तकनीक (3D Printing Processing Technique) को दिया जो जल्दी और कम लागत वाले रॉकेट इंजन के आंतरिक हिस्सों को डिजायन करने में सक्षम है। उनका कहना है कि इस तकनीक के बूते आज उनकी कंपनी समकालीन कंपनियों से एडिटिव्ज के उपयोग (Additive manufacturing of parts) में कम से कम तीन साल आगे है। गौरतलब है कि कारों के लिए इसके विभिन्न पार्ट्स का एडिटिव विनिर्माण अभी भी बहुत महंगा है। यह तेजी से इनोवेशन को तेज करने के लिए नए टूल बना सकते हैं।
3डी प्रिंटिंग एक्सपर्ट्स कर रहे भर्ती
मस्क के एक हालिया ट्वीट ने भी इस बात की पुष्टि की है। वे नेवाडा स्थित अपनी गीगाफैक्ट्री के लिए बड़े पैमाने पर 3डी प्रिंटिंग एक्सपर्ट्स की भर्ती कर रहे हैं। इन विशेषज्ञों की मदद से वे 3डी प्रिंटिंग उद्योग के स्टॉक, जिसे एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (Additive manufacturing of parts) के रूप में जाना जाता है, और अधिक उन्नत 3डी प्रिंटर और एडिटिव टूल्स (Additive Tools) बनाना चाहते हैं। इन संभावित 3डी एक्सपर्ट्स तकनीशियनों की प्रमुख जिम्मेदारियां एडिटिव मैन्यूफैक्चरिंग में मार्गदर्शन के साथ कुछ बुनियादी कार्यों को करने की होगी।
Published on:
11 Oct 2020 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
