Google Play Store: गूगल ने हालिया प्ले स्टोर अपडेट के 44.1 वर्जन से एक काम का फीचर हटा दिया है। यह फीचर यूजर्स को फोन में पहले से मौजूद यानि इंस्टॉल्ड ऐप को अन्य डिवाइस के साथ सीधे शेयर करने का विकल्प देता था। यह फीचर 'Share apps' है। इससे यूजर्स को एक एंड्रॉइड डिवाइस से दूसरे एंड्राइड डिवाइस में ऐप को सीधे शेयर किया जा सकता था, ये प्रोसेस फास्ट तो था ही साथ में डेटा की भी बचत होती थी। फिलहाल, अभी तक इसके हटाने की वजह के बारे में Google की तरफ से कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है सिक्योरिटी के कारणों से इसे हटाया गया है।