Poco C75 5G के बेस वेरिएंट (4GB/64GB) की कीमत 7,999 रुपये है। कलर ऑप्शन में एनचांटेड ग्रीन, एक्वा ब्लू और सिल्वर स्टारडस्ट का विकल्प मिलता है। इस स्मार्टफोन की पहली 19 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। कंपनी इस फोन पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत ग्राहकों को ICICI, HDFC और SBI बैंक कार्ड खरीदारी करने पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।