Realme 14x 5G स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगा, इसमें टॉप वेरिएंट के तौर पर 8GB रैम और 256GB स्टोरेज देखने को मिलेगा। Realme 14x 5G में 6.67 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए बेहतर है। धूल और पानी से बचाने के लिए IP69 रेटिंग देखने को मिलेगी। Realme 14x 5G के बैटरी पैक की बात करें तो, 6000 mAh की होगी। फोन के पावर बटन पर फिंगरप्रिंट देखने को मिलेगा।