Glove Mode Feature on Android: देश के ज्यादातर हिस्सों में ठंड पड़ने लगी है। इससे बचने के लिए हम गर्म कपड़े पहनते हैं। जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ेंगी वैसे-वैसे हमारा पूरा शरीर कपड़ों से ढक जाएगा, साथ ही हाथों दस्ताने होते हैं, ठंडक से बचने के लिए ये जरूरी भी है। हालांकि, इन सब के बीच जब हाथों में दस्ताने होते हैं तो स्मार्टफोन चलाते समय दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि टच प्रॉपर तरीके से काम नहीं करता है। यह सभी स्मार्टफोन यूजर्स की कॉमन समस्या है।