Honor GT के प्राइस की बात करें तो, इसका शुरुआती वेरिएंट 12GB + 256GB कंफिग्रेशन में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 2,199 युआन (लगभग 25,600 रुपये) रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट (16GB + 512GB) की कीमत 2899 युआन (लगभग 33,800 रुपये) है। Honor GT के कलर ऑप्शंस में Phantom Black, Ice Crystal White, और Aurora Green शामिल हैं। ब्रांड ने इस फोन के लिए प्री-आर्डर लेना स्टार्ट कर दिया है, 24 दिसंबर से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।