अब आप सोंच रहे होंगे गलत इस्तेमाल? और हमने तो एक या जो भी संख्या हो उससे ज्यादा सिम लिए ही नहीं, तो भइया चक्कर ये है कई बार ऐसा होता है कि, जब कोई भी सिम खरीदने के लिए अपना आधार कार्ड देता है, वेरीफिकेशन के बाद वह सिम लेकर चला आता है, लेकिन कुछ पैसे कमाने के चक्कर में सिम बेचने वाला आपकी आईडी से सिम किसी और को भी जारी कर देता है। जिसके बारे में आपको जानकारी नहीं होती है।