बता दें कि, प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों (Jio, Airtel, Vi) ने बीते जुलाई महीने में अपने रिचार्ज प्लांस की कीमते बढ़ा दी थी, जिससे इन कंपनियों को भारी नुकसान का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, बीएसएनएल को इसका सीधे तौर पर फायदा हुआ क्योंकि Jio, Airtel और Vi का काफी यूजरबेस नाराज होकर BSNL पर शिफ्ट हो गया है। BSNL के प्लांस सस्ते होते हैं, इसी क्रम में एक और धांसू रिचार्ज प्लान की पेशकश की गई है, चलिए जानते हैं इसके बारे में।