Poco ने हाल ही में अपना एक नया स्मार्टफोन M7 Pro 5G लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर वाला डुअल कैमरा सेटअप मिल जाएगा। वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,110mAh की बैटरी मिलती है।