
Gmail
आजकल टेक्नोलॉजी बहुत एडवांस हो गई है। हम मोबाइल के जरिए दुनिया के किसी भी कोने से किसी भी व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल के जरिए अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स या जानकारी किसी को भी भेज सकते हैं। लेकिन कई बार इसमें गलती हो जाती है और किसी अन्य को भेजे जाना वाला ईमेल किसी अन्य व्यक्ति के पास पहुंच जाता है। इसमें कोई जरूरी जानकारी हो जो किसी अन्य के पास नहीं चाहिए तो ऐसे में परेशानी हो सकती है। ऐसे में आप गलत व्यक्ति के पास भेजे गए ईमेल को रिकॉल कर सकते हैं। तो जानते हैं कि कैसे जीमेल से भेजे गए ईमेल को रिकॉल और अनसेंड किया जा सकता है।
कर सकते हैं unsend
अगर आप जीमेल का उपयोग वेब या आउटलुक में कर रहे हैं तो आप भेजे गए ईमेल को unsend कर सकते हैं। इसके साथ ही भेजे गए ईमेल को 30 सेकेंड तक पॉज करने के लिए सेट भी कर सकते हैं। इसके बाद ईमेल को रिकॉल कर सकते हैं। इसके अलावा आप गलत रिसिप्ट, स्पेलिंग मिस्टेक्स, खराब सब्जेक्ट या अटैचमेंट्स को भूल जाने पर रिकवर भी कर सकते हैं।
फीचर करना पड़ेगा इनेबल
हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जीमेल में आप तब ही भेजे गए ई-मेल को unsend कर सकते हैं, जब आपने इस फीचर को इनेबल किया हो। यह फीचर डिफॉल्ट रूप से इनेबल नहीं होता। इसके लिए आपको ब्राउजर में जाकर अपने जीमेल अकाउंट में लॉग इन करना होगा। इसके बाद टॉप साइड के गियर आइकॉन पर क्लिक करना होगा। वहां आपको मेन्यू से सेटिंग्स में जाना होगा। यहां आपको जनरल टैब में इनेबल अनडू सेंड चेक बॉक्स को सिलेक्ट करना होगा। अब Gmail ने ईमेल को भेजने से पहले कितने सेकंड तक ईमेल को पॉज करना है या रोकना है, उसका टाइम चुन सकते हैं। उसके लिए ड्रॉप डाउन बॉक्स में 5 से 30 सेकंड तक रेंज सिलेक्ट कर करते हैं। यह करने के बाद आपको सेव चेंजेंज पर क्लिक करना होगा।
मेल भेजने के बाद ऐसे करें रिट्रीव
जीमेल में Undo Send फीचर को इनेबल करने के बाद आप ईमेल भेजने के बाद इसे रिट्रीव भी कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि ईमेल में कोई बदलाव करने की आवश्यकता है, तो आप इसे तुरंत रिकॉल कर सकते हैं। इसके लिए जीमेल से ईमेल भेजने के बाद जीमेल स्क्रीन के ऊपर Undo कि एक नोटिफिकेशन दिखाई देगा। आपको Undo बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मैसेज में बदलाव कर उसे दोबारा भेज सकते हैं।
Updated on:
23 Jun 2021 03:01 pm
Published on:
23 Jun 2021 03:00 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
