
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 ( Indian Mobile Congress 2020) का आगाज हो चुका है। IMC 2020 में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो (Reliance Jio) की 5जी सर्विस के बारे में बड़ा ऐलान किया है। बता दें कि यह चौथी बार भारत में इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन हुआ है। इस इवेंट में देश—विदेश की बड़ी टेक और आईटी कंपनियां हिस्सा लेती हैं। आईएमसी 2020 का आयोजन दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने किया है। यह इवेंट 10 दिसंबर तक चलेगा।
2021 में लॉन्च होगी जियो की 5जी सर्विस
इस इवेंट में मुकेश अंबानी ने ऐलान किया कि भारत में रिलायंस जियो 2021 की दूसरी तिमाही में 5जी नेटवर्क का नेतृत्व करेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। मुकेश अंबानी ने कहा इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। अंबानी ने कहा कि जियो किफायती दर पर भारत में 5जी की शुरुआत करेगा। मुकेश अंबानी ने 2021 की दूसरी छमाही में स्वदेशी 5जी तकनीक लॉन्च करने की तैयारी के भी संकेत दिए।
आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता का गवाह
मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो की 5जी तकनीक को स्वदेशी बताया। मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो की स्वदेशी 5जी तकनीक प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता का गवाह है।साथ ही उन्होंने कहा कि 30 करोड़ भारतीय डिजिटल वर्ल्ड में आज भी 2जी तकनीक में फंसे हैं। उन्होंने भारत सरकार ने 2जी से 30 करोड़ भारतीयों को मुक्त करने और उन्हें स्मार्टफोन पर शिफ्ट करने के लिए सरकार से पॉलिसी बनाने का अनुरोध किया।
किफायती एंड्रॉयड फोन पर भी काम कर रही जियो
बता दें कि देश में 5G को रोल आउट करने के अलावा, Jio Google के साथ मिलकर एक किफायती एंड्रॉयड फोन पर भी काम कर रही है। बताया जा रहा है कि इस किफायती एंड्रॉयड फोन को आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं भारत में 5जी को वास्तविकता में लाने के लिए, Jio सैमसंग और क्वालकॉम सहित कई कंपनियों के साथ काम कर रहा है।
Published on:
08 Dec 2020 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
