Instagram में एक खास फीचर है जिसे "Upload at Highest Quality" कहा जाता है। यह सेटिंग डिफॉल्ट रूप से ऑफ रहती है, जिसके कारण आपकी फोटो और वीडियो की क्वालिटी कम हो सकती है। इसे ऑन करने से आपकी कंटेंट की मूल क्वालिटी बरकरार रहती है, चाहे आप फोटो अपलोड करें, वीडियो डालें या स्टोरी शेयर करें। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़ा ज्यादा डेटा और समय खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी पोस्ट्स क्रिस्प और क्लियर दिखें, तो यह सेटिंग आपके लिए वरदान साबित होगी।