iQOO 13 में कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS और USB 3.2 Gen 1 टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और कलर टेम्परेचर सेंसर मिलते हैं। इसका वजन 213 ग्राम है।