व्हाट्सएप, एडवांस AI फीचर्स को सीधे ऐप में इंटीग्रेट करता है, जिससे आपको कोई दूसरा ऐप डाउनलोड करने की जरुरत नहीं पड़ती और न ही इसके लिए मेंबरशिप लेनी पड़ती है। WhatsApp पर AI फीचर्स के इस्तेमाल के लिए आपको एडिशनल साइन-अप प्रोसेस की भी जरूरत नहीं पड़ती है, इसको आप फ्री में एक्सेस कर पाएंगे। मेटा AI फीचर्स के जरिये आप अपने कॉम्प्लेक्स टॉपिक को आसान भाषा में समझ सकते हैं और अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं। कुछ देशों में व्हाट्सएप, मेटा एआई के लिए एक वॉयस मॉडल भी पेश करता है। यह फीचर जल्द ही भारत में भी देखने को मिल सकता है।