18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISRO ने अब विदेशी धरती पर गाड़े झंडे, भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-18 फ्रेंच गुयाना से सफलतापूर्वक हुआ लॉन्च

जीसैट-18 इसरो का 20वां उपग्रह है, जिसे यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने लॉन्च किया है। एरियन स्पेस लॉन्चर परिवार का यह कुल मिलाकर 280वां लॉन्च था।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत के नवीनतम संचार उपग्रह जीसैट-18 (जीएसएटी-18) का गुरुवार तड़के फ्रेंच गुयाना के कॉरू से सफल प्रक्षेपण किया गया। इससे पहले खराब मौसम के कारण बुधवार को इसे 24 घंटे के लिए इस उपग्रह के प्रक्षेपण को टाल दिया गया था।

बुधवार तड़के मौसम खराब होने के कारण टला लॉन्च गुरुवार को मौसम सही होने के कारण यूरोपीय एरियन-5 वीए-231 रॉकेट के जरिए तड़के करीब 2 बजे लॉन्च किया गया। लॉन्च के बाद बेंगलूरु स्थित इसरो मुख्यालय ने मिशन की सफलता की घोषणा की।

जीसैट-18 इसरो का 20वां उपग्रह है, जिसे यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने लॉन्च किया है। एरियन स्पेस लॉन्चर परिवार का यह कुल मिलाकर 280वां लॉन्च था।

इसरो अपने भारी-भरकम सेटेलाइटों को लॉन्च करने के लिए एरियन-5 रॉकेट पर निर्भर रहा है। हालांकि भारतीय स्पेस एजेंसी अब इसके लिए जीएसएलवी एमके-3 बना रहा है।