1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सस्ती कीमत पर Lyf ने लॉन्च किए दो नए 4G स्मार्टफोन

रिलायंस के लाइफ ब्रैंड ने अपने दो नए सस्ते फोन 'फ्लेम 2' और 'वाइंड 4' को मार्केट में लॉन्च किया है। लाइफ फ्लेम 2 की कीमत 4,799 रुपए और लाइफ वाइंड 4 की कीमत 6,799 रुपए है। दोनों ही फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हुई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Ambuj Shukla

May 13, 2016

रिलायंस के
लाइफ ब्रैंड ने अपने दो नए सस्ते फोन 'फ्लेम 2' और 'वाइंड 4' को मार्केट
में लॉन्च किया है। लाइफ फ्लेम 2 की कीमत 4,799 रुपए और लाइफ वाइंड 4 की
कीमत 6,799 रुपए है। दोनों ही फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट हुई हैं।

इन दोनों ही स्मार्टफोन में 4जी एलटीई सपोर्ट है और हाई डेफिनेशन कॉल क्वालिटी के लिए इनमें VoLTE सपोर्ट उपलब्ध है।


डुअल
सिम लाइफ फ्लेम 2 में 4इंच डिस्प्ले है और यह एंड्रायड लॉलीपॉप 5.1
आॅपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन के दोनों ही सिम स्लॉट 4जी सपोर्ट
करते हैं। इसमें 3जीबी रैम के साथ 1जीबी मीडिया क्वाडकोर प्रोसेसर है। फोन
की इंटरनल मेमोरी 8जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 32जीबी तक
बढ़ाया जा सकता है। लाइफ फ्लेम 2 में 5एमपी एलईडी फ्लैश के साथ रियर कैमरा
और 2एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 1500एमएएच की बैटरी है जो
8 घंटे का टॉकटाइम बैकअप देती है।

फोन में कनेक्टिविटी के लिए अन्य
स्मार्टफोन की तरह ही वाई फाई, ब्लू टूथ, जैसे स्टैंडर्ड ऑप्शन्स उपलब्ध
हैं। लाइफ वाइंड 4 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स भी लगभग लाइफ फ्लेम 2 के
जैसे ही हैं।

ये भी पढ़ें

image