
Android 17 Beta Update| Image Source: ChatGpt
Android 17 Beta Update: एंड्राइड यूजर्स के लिए एक और नया अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट होना शुरू हो गया है। वैसे एंड्राइड का कोई भी अपडेट पहले गूगल पिक्सल में आता है लेकिन अब एंड्राइड 17 बीटा अपडेट सिर्फ पिक्सल फोन्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कुछ अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन्स तक भी पहुंचने लग गया है। यह अभी बीटा वर्जन है, इसलिए इसे टेस्टिंग के तौर पर जारी किया गया है।
गूगल ने अपने पिक्सल डिवाइसेज के बाद अब और भी ब्रांड्स के लिए Android 17 का बीटा प्रोग्राम शुरू किया है। इन फोनों की लिस्ट में मोटोरोला, वनप्लस ओप्पो और रियलमी के कुछ नए मॉडल शामिल हैं। फिलहाल यह अपडेट केवल नए और फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है।
Android 17 Supported Devices List: इन स्मार्टफोन्स में मिल रहा है बीटा अपडेट
गूगल पिक्सल:
Motorola स्मार्टफोन्स:
वनप्लस स्मार्टफोन्स:
वनप्लस 15
ओप्पो स्मार्टफोन्स:
ओप्पो फाइंड एक्स 9 प्रो
रियलमी स्मार्टफोन्स:
रियलमी जीटी 8 प्रो
Android 17 के बीटा वर्जन में कई सुधार और नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। एंड्राइड के इस अपडेट में बेहतर परफॉर्मेंस, सिक्योरिटी अपडेट्स और यूजर इंटरफेस में बदलाव शामिल हैं। कंपनी अभी लगातार नए बीटा वर्जन जारी कर रही है, ताकि फाइनल अपडेट आने तक सभी कमियों को ठीक किया जा सके और नए एंड्राइड अपडेट को यूजर्स फ्रेंडली बनाया जा सके।
मौजूदा जानकारी के अनुसार, Android 17 का स्टेबल वर्जन जून 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है। इसके बाद अलग-अलग कंपनियां अपने यूआई के साथ इसे यूजर्स तक पहुंचाएंगी। अगर आपका फोन अभी इस बीटा लिस्ट में शामिल नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपको अपडेट नहीं मिलेगा। कंपनियां अपने अपडेट प्लान के अनुसार बाद में स्टेबल वर्जन जारी करती हैं। इसलिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Published on:
30 Mar 2026 01:51 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
