इसी तरह 12 दिसंबर की भी शुरुआत मेटा के लिए अच्छी नहीं रही है, संयुक्त राज्य अमेरिका में सुबह-सुबह इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप काम करना बंद कर दिए, जिसके चलते लोग काफी परेशान हुए। फेमस आउटेज ट्रैकर डाउनडिटेक्टर ने इस आउटेज की पुष्टि की है, जिसके बारे में WhatsApp, Facebook और Instagram ने भी एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए अपने यूजर्स को जानकारी दी है।