1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2021 में जाने वाले नासा के अगले स्पेसएक्स मिशन की पायलट होगी यह महिला अंतरिक्ष यात्री

ऐसा करने वाली वे पहली महिला अंतरिक्ष यात्री पायलट होंगी जो किसी निजी यान में मिशन को लेकर जाएंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mohmad Imran

•

Updated: 8 Aug 2020, 3:30 PM IST

2021 में जाने वाले नासा के अगले स्पेसएक्स मिशन की पायलट होगी यह महिला अंतरिक्ष यात्री

2021 में जाने वाले नासा के अगले स्पेसएक्स मिशन की पायलट होगी यह महिला अंतरिक्ष यात्री

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की महिला एस्ट्रोनॉट मेगन मैकऑर्थर (Megan McArthur) नासा के दूसरे कमर्शियल स्पेस मिशन (NASA’s Commercial Crew Program Space X Mission) की पायलट होंगी। मेगन के पति और नासा के ही अंतरिक्ष यात्री बॉब बिहकेन (Bob Behnken) हाल ही में स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान (SpaceX Crew Dragon spacecraft) के मिशन से वापस आए हैं। यह ऐतिहासिक टैस्ट फ्लाइट 30 मई को नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया था जो इसी सप्ताह धरती पर वापस लौटा है। अब साल 2021 में जाने वाले नासा के दूसरे कॉमर्शियल मिशन पर मेगन मैकआर्थर मिशन लॉन्च की पायलट बनेंगी। मेगन की उनके पति बॉब से मुलाकात साल 2000 में नासा में काम करने के दौरान हुई थी। अब दोनों के छह साल का एक बेटा भी है। नासा ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि मेगन मिशन के पायलट के रूप में काम करेंगी। इस मिशन पर मेगन के साथ अंतरिक्ष यात्री शेन किम्ब्रट स्पेसएक्स के यान में अगले मिशन की कमान संभालेंगे। उनके साथ जापान (JAPAN) के अकीहिको होशाइड और ईएसए (ESA) अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट विशेषज्ञ के रूप में शामिल होंगे।

इससे पहले मेगन 2009 में अंतिम हबल स्पेस टेलीस्कॉप सर्विसिंग मिशन एसटीएस-125 के लॉन्च के प्रमुख मिशन विशेषज्ञ के रूप में किसी स्पेस मिशन पर गई थीं। मेगन ने उस दौरान अंतरिक्ष में कुल 13 दिन बिताए थे। 2019 में उन्हें अंतरिक्ष यात्री कार्यालय का उप-प्रमुख भी नियुक्त किया गया था। स्पेसएक्स क्रू-2 मेगन की दूसरी अंतरिक्ष यात्रा होगी और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहली। एलन मस्क के स्पेस एक्स ड्रैगन यान से अंतरिक्ष स्टेशन तक यात्रियों को लाने और ले जाने वाले बॉब और मेगन दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री दंपत्ती होंगे। 2011 में केप कैनरावेरल स्पेस स्टेशन से उड़ान भरने वाले दुनिया के पहले पति-पत्नी भी हैं। मेगन 2000 में नासा में शामिल हुई थीं। मेगन ने अगले साल जाने वाले मिशन के लिए अभी से प्रशिक्षण आरंभ कर दिया है।