
अब आप पेटीएम से भी बुक कर सकेंगे वैक्सीन स्लॉट
स्वदेशी ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम (paytm) अब अपने यूजर्स को कोरोना वैक्सीनेशन (corona vaccine) में भी मदद करेगी। जल्द ही, ऐप एक नया फीचर जोड़ने जा रहा है जो हर उम्र के व्यक्ति को टीका बुक करने में मदद करेगा। पेटीएम की नई टीकाकरण बुकिंग सुविधा (vaccination booking service) ऐप उपयोगकर्ताओं को उनकी उम्र और वैक्सीन वरीयता (कोवीशील्ड, कोवैक्सीन, स्पूतनिक आदि) के अनुसार आसानी से पास के टीकाकरण केंद्र का चयन करने में मदद करेगी।
इतना ही नहीं, यूजर ऐप से ही अपने लिए स्लॉट बुक कर सकेंंगे। यह फीचर यूजर को उनके स्थान, उम्र, डोज संख्या (1st dose or 2nd dose) और टीके के प्रकार के आधार पर निकटतम टीकाकरण केंद्र में स्लॉट बुक करने की सुविधा देता है। उपयोगकर्ता मुफ्त और सशुल्क टीकों के बीच चयन भी कर सकते हैं। गौरतलब है कि कंपनी ने मई में ऐप पर एक वैक्सीन फाइंडर फीचर भी लॉन्च किया था। हालांकि कंपनी का यह नया फीचर अभी ऐप पर नहीं है लेकिन जल्द ही अपडेट हो सकता है।
Published on:
16 Jun 2021 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
