3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिशेल ओबामा की डॉक्यूमेंट्री में भारतीय यूट्यूबर अब एमी अवॉर्ड नोमिनेशन में

भारतीय यूट्यूबर ठाणे निवासी प्राजक्ता कोली बीते साल अमरीका पूर्व 'प्रथम महिला' मिशेल ओबामा के साथ यूट्यूब की ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्री 'द 2020 क्रिएटर्स फॉर चेंज' में काम कर सुर्खियों में आई थीं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

Jun 07, 2021

मिशेल ओबामा की डॉक्यूमेंट्री में भारतीय यूट्यूबर का एमी अवॉर्ड नोमिनेशन तक का सफर

मिशेल ओबामा की डॉक्यूमेंट्री में भारतीय यूट्यूबर का एमी अवॉर्ड नोमिनेशन तक का सफर

भारतीय यूट्यूबर ठाणे निवासी प्राजक्ता कोली बीते साल अमरीका पूर्व 'प्रथम महिला' मिशेल ओबामा के साथ यूट्यूब की ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्री 'द 2020 क्रिएटर्स फॉर चेंज' में काम कर सुर्खियों में आई थीं। इसे मिशेल ओबामा के सहयायेग से बनाया गया था। डॉक्यूमेंट्री में किशोरवय उम्र की लड़कियों के अनुभवों के बारे में बताया गया है। इन लड़कियों ने भारत, वियतनाम एवं नामीबिया जैसे विकासशील देशों में शिक्षा हासिल करने के लिए चुनौतियों का सामना किया और विजेता बनकर उभरीं। डॉक्यूमेंट्री में, अमरीकी और दक्षिण अफ्रीका की यूट्यूबर भी शामिल थीं।

चर्चा में क्यों
दरअसल, इस डॉक्यूमेंट्री को हाल ही, 'डेटाइम एमी अवॉर्ड्स' में नामांकित किया गया है। आउटस्टैंडिंग डे टाइम नॉन-फिक्शन स्पेशल की श्रेणी में प्राजक्ता को नामांकित किया गया है। साल 2019 में 'फाइव टाइप्स ऑफ सिंगल्स ऑन वैलेंटाइंस डे' से प्राजक्ता ने यूट्यूब डेब्यू किया था।

61.4 लाख सब्सक्राइबर्स
प्राजक्ता के चैनल को 61.4 लाख से ज्यादा लोगों ने सब्सक्राइब किया हुआ है। उनके कॉॅमेडी जॉनर के 'मोस्टलीसेन' वीडियोज को 8.75 करोड़ (875मिलियन) से ज्यादा बार देखा जाचुका है।