Realme ने पुष्टि की है कि Realme 14 5G दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलेगा। कंपनी के अनुसार, यह प्रोसेसर AnTuTu बेंचमार्क पर 810,000 से अधिक स्कोर करता है। इसके अलावा, डिवाइस में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिससे शानदार बैटरी बैकअप मिलने की उम्मीद है।