
रिलायंस जियो इन्फोकाॅम की जियाे सर्विस को रिलायंस इंडस्ट्रीज की सालाना आम बैठक में लाॅन्च कर दिया गया। चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42 वीं सालाना बैठक में इसे लाॅन्च किया। उन्हाेंने इसे प्रधानमंत्री आैर देश की जनता को समर्पित किया।
मुकेश अंबानी ने इस सर्विस को दुनिया में डिजीटल क्रांति की शुरूआत करार देते हुए कहा कि जियो का मतलब जीना है आैर जीवन से कीमती कुछ नहीं है। उन्हाेंने कहा कि रिलायंस जियो देश के हर नागरिक के जीवन को सम्पन्न करने के लिए प्रतिबद्घ है। हम आपको बता रहें हैं रिलायंस जियो से जुड़ी 5 खास बातें।
ये हैं रिलायंस जियो की मुख्य बातें
सबसे सस्ता प्लान
जियो के प्लान सबसे सस्ते होंगे। कुछ दस प्लान होंगे। एक जीबी डेटा के लिए आपको महज 50 रुपए चुकाने होंगे। कम डेटा उपयोग करने वालों के लिए 149 रुपए का शुल्क होगा।
मुफ्त वाॅयस काॅल आैर फ्री रोमिंग
अपने ग्राहकों को रिलायंस 31 दिसंबर तक फ्री डेटा देगा। इसके बाद ही उन्हें शुल्क चुकाना होगा। वहीं वाॅयस काॅलिंग की सुविधा आजीवन मुफत हाेगी। साथ ही रोमिंग चार्ज भी नहीं लगेग
त्योहारों पर नहीं बढ़ेगी रेट
त्योहारों आैर एेसे ही दूसरे खास मौकों पर आॅपरेटर रेट डबल कर देते हैं, लेकिन जियो एेसा नहीं करेगा।
स्टूडेंट को ज्यादा डेटा
रिलायंस जिआे स्टूडेंटस के लिए शानदार सौगात होगी। स्टूडेंटस को 25 फीसदी डेटा ज्यादा मिलेगा। जिआे के माध्यम से 30 हजार स्टूडैंट वार्इ फार्इ से कनेक्ट होंगे।
कवरेज लक्ष्य
मोबाइल नेटवर्क की दुनिया में रिलायंस अपना दबदबा बनाने की कोशिशों में जुटा है। रिलायंस का लक्ष्य मार्च 2017 तक देश की 90 फीसदी आबादी को कवर करने का है।
गौरतलब है कि नए लाइफ डिवाइस की शुरूआत 2999 रुपए से होगी, वहीं जिआे राउटर महज 1999 रुपए से शुरू किया गया है। इसके साथ ही यदि आपको अपना बिल देखना है तो आपको महीने के आखिर तक इंतजार नहीं करना होगा। आप रियल टाइम पर भी देख सकते हैं। सभी को 5 सितंबर से सिम मिलनी शुरू हो जाएगी। ये दिन जियो लाॅन्च दिवस होगा।
Published on:
01 Sept 2016 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
मोबाइल नेटवर्क नहीं तो भी होगी बात… टेक्नो ला रहा है ऑफलाइन कॉलिंग स्मार्टफोन, 8,000 से कम होगी कीमत

