
रोबोटिक सूट जो सुरक्षाकर्मियों को बना रहा 'सुपरमैन'
इन्हीं में से एक थी रोबोटिक्स विशेषज्ञ और डेल्टा एयरलाइंस सरकोस ऑटो जिसके 'गार्जियन एक्सओ' (GURDIAN XO) रोबोटिक एक्सोस्केलटन सूट ने सभी का अपनी ध्यान अपनी ओर खींचा। शो में कंपनी ने सूट के पायलट ट्रायल भी की के दिखाया। बैटरी से चलने वाले इस सूट को पहनकर उपयोगकर्ता अपनी शारीरिक क्षमता में कई गुना वृद्धि कर सकता है। यह दरअसल पहने जा सकने वाली रोबोट मशीन है जो भविष्य में हमारी क्षमता बढ़ाने वाले 'गुड रोबोट्स' की एक झलक दिखाते हैं।
20 साल लगे सूट बनाने में
यह एक फुल-बॉडी रोबोटिक सूट है जो पहनने वाले को अमरीकी डीसी कॉमिक्स (DC COMICS) के सुपरहीरो पात्र साइगबोर्ग जैसे अवतार में बदल देता है। 'गार्जियन एक्सओ' नाम का यह सूट करीब 200 पाउंड (91 किलोग्राम) भार के साथ ही अपने वजन को भी उठा सकता है। इससे पहनने वाले को बिना किसी शारीरिक तनाव या थकान के घंटों तक भारी वस्तुओं को उठाने की ताकत मिलती है। इस सूट को बनाने में 20 सालों की कड़ी मेहनत लगी है। इसे पहने और उतारने में 30 सेकंड से भी कम समय लगता है। इतना ही नहीं यह माइक्रोसेकंड्स में पहनने वाले के आदेश पर प्रतिक्रिया करता है। यह पहनने वाले की शारीरिक ताकत को (बाह्य रूप से) 20 गुना तक बढ़ा देता है। इसका बैटरी बैकअप 8 घंटे का है जो इस इस तरह के सूट के लिए बहुत शानदार उपलब्धि है।
अमरीकी सेना को मिलेगा
डेल्टा 2018 से सरकोस के तकनीकी सलाहकार इकाई के तौर पर काम कर रही है। दोनों के प्रयास से बना यह एक्सओ सूट अब मैदान में उपयोग करने के लिए तैयार है। जानकारों के मुताबिक इस वर्ष की पहली तिमाही तक पायलट एक्सोस्केलटन का परीक्षण करेगा। इस रोबोट सूट का इस्तेमाल गोदामों में माल ढुलाई से लेकर रख-रखाव केंद्रों पर भारी पुर्जों के निर्माण, ज़मीन पर भारी मशीनरी उठाने से लेकर युद्ध क्षेत्र में कॉम्बैट ऑपरेशनों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सरकोस ने पिछले महीने गार्जियन एक्सओ का अल्फा संस्करण पेश किया था। इस महीने ही कंपनी ने अमरीकी सैन्य और सलाहकार समूह की सदस्य कंपनियों को इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है।
Published on:
14 Jan 2020 06:09 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
